दो दिन में 12 लाख के 382 क्विंटल धान जब्त:बिलासपुर में बिना दस्तावेज के अवैध धान परिवहन-संग्रहण पर कार्रवाई, बिचौलियों पर प्रशासन सख्त

बिलासपुर जिले में अवैध धान संग्रहण और परिवहन के खिलाफ जिला प्रशासन की कार्रवाई लगातार चल रही है। पिछले दो दिनों में 888 बोरी में करीब 382 क्विंटल धान जब्त किया गया है, जिसकी कीमत मिलाकर करीब 12 लाख रुपए बताई जा रही है। कलेक्टर संजय अग्रवाल के निर्देश पर राजस्व विभाग के नेतृत्व में खाद्य और मंडी विभाग की संयुक्त टीम ने यह कार्रवाई की। जिला सहकारी केंद्रीय मर्यादित बैंक के नोडल अधिकारी आशीष दुबे ने बताया कि जिले में धान खरीदी रफ़्तार पकड़ चुकी है। इसके साथ ही बिचौलियों पर कड़ी निगरानी और त्वरित कार्रवाई से अवैध कारोबारियों पर नकेल कसी जा रही है। इधर जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि इस प्रकार की कार्रवाई आगे भी निरंतर जारी रहेगी। मस्तूरी-कोटा और तखतपुर ब्लॉक में कार्रवाई
गुरुवार को मस्तूरी विकासखंड के ग्राम किरारी सहित बेलगहना विशेष ट्रेडर्स और तखतपुर क्षेत्र में छापामारी कर कुल 355 बोरी यानी 142 क्विंटल धान पकड़ा गया। बिना कागज़ात अवैध धान का कारोबार किए जाने की शिकायतों के बाद कार्रवाई की गई। जब्त धान की कीमत लगभग 4.5 लाख रुपए बताई गई है। अधिकारियों का कहना है कि व्यापारी मिलकर इसे किसी सहकारी समिति में खपाने की तैयारी में थे, लेकिन प्रशासन की तत्परता से यह मंशा नाकाम रही। एक दिन पहले 7.44 लाख का पकड़े थे धान
एक दिन पहले बुधवार को जिला प्रशासन ने बिल्हा, बरतोरी, कोटा, रतनपुर और रानीगांव में पांच स्थानों पर छापेमारी कर 533 बोरी में 240 क्विंटल धान जब्त किया था, जिसकी बाजार कीमत करीब 7.44 लाख रुपए है। सभी मामलों में मंडी अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत प्रकरण दर्ज किए गए हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *