चंबल राजघाट पर अवैध रेत भंडारण के खिलाफ टास्क फोर्स की कार्रवाई दूसरे दिन बुधवार को भी जारी रही। राजस्व, वन और पुलिस विभाग की संयुक्त टीम बुधवार सुबह 6 बजे से राजघाट पर डटी रही। भारी मशीनरी की मदद से अवैध रूप से डंप की गई रेत को नष्ट किया जा रहा है। चंबल राजघाट पर दो दिनों में कुल 15 हजार ट्रॉली से अधिक अवैध डंप रेत नष्ट की जा चुकी है। कार्रवाई में जेसीबी और लोडर मशीनों का उपयोग किया गया। प्रशासन का दावा है कि यह अब तक की सबसे बड़ी टास्क फोर्स कार्रवाई है। 3 करोड़ से अधिक की अवैध रेत नष्ट
अवैध रेत भंडारण के खिलाफ की गई इस कार्रवाई में अब तक 3 करोड़ रुपए से अधिक मूल्य की रेत नष्ट की जा चुकी है। साथ ही नदी तक पहुंचने वाले रास्तों को भी खोदा जा रहा है, ताकि भविष्य में कोई वाहन चंबल नदी तक नहीं पहुंच सके। दूसरे दिन 4 हजार से ज्यादा ट्रॉली रेत नष्ट
बुधवार को 12 जेसीबी और 4 लोडर मशीन लगाकर दोपहर 2 बजे तक 4 हजार से अधिक ट्रॉली डंप रेत नष्ट की गई। प्रशासन के अनुसार दूसरे दिन की इस कार्रवाई में करीब 1 करोड़ 20 लाख रुपए की अवैध रेत को नष्ट किया गया है। कार्रवाई देर शाम तक जारी रही। पहले दिन 5500 ट्रॉली रेत पर चला बुलडोजर
दैनिक भास्कर इंपैक्ट के बाद मंगलवार 3 फरवरी को टास्क फोर्स का करीब 250 जवानों का दल चंबल राजघाट पहुंचा था। पहले दिन ही बड़ी कार्रवाई करते हुए 5500 ट्रॉली अवैध रेत जेसीबी से नष्ट की गई थी। यह कार्रवाई कलेक्टर लोकेश कुमार जांगिड़ के निर्देश पर की गई। टास्क फोर्स को साफ निर्देश दिए गए हैं कि जब तक पूरा अवैध रेत भंडारण नष्ट नहीं हो जाता, तब तक अभियान जारी रखा जाए। एडिशनल एसपी सुरेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि कार्रवाई के दौरान सुरक्षा व्यवस्था के लिए करीब 150 पुलिस जवान तैनात किए गए हैं। डंप रेत की मात्रा काफी अधिक होने के कारण बड़ी संख्या में मशीनें लगाई गई हैं। एडीएम अश्वनी कुमार रावत ने कहा कि चंबल राजघाट पर बड़े पैमाने पर अवैध रेत डंप पाई गई है। टास्क फोर्स द्वारा सख्ती से कार्रवाई की जा रही है और जब तक पूरी रेत नष्ट नहीं होती, अभियान जारी रहेगा। यह खबर भी पढ़ें
माफिया पर छापा, 1.65 करोड़ की रेत नष्ट मुरैना के चंबल राजघाट पर अवैध रेत उत्खनन को लेकर दैनिक भास्कर डिजिटल में खबर प्रकाशित होने के बाद प्रशासन एक्शन मोड में आ गया। कलेक्टर लोकेश कुमार जांगिड़ के निर्देश पर सोमवार सुबह 6 बजे टास्क फोर्स ने राजघाट में बड़ा ऑपरेशन शुरू किया। पूरी खबर पढ़ें… चंबल में 100 ट्रैक्टर–डंपरों का VIDEO चंबल में अवैध रेत खनन खुल्लम खुल्ला हो रहा है। 1000 से ज्यादा डंपर, ट्रक, ट्रैक्टर-ट्राॅली नदी में रेत के लिए दिनभर फर्राटा भर रहे हैं। माफिया जेसीबी से नदी को खोखला कर रहे हैं, लेकिन कोई देखने वाला नहीं है। पूरी खबर पढ़ें


