मऊगंज पुलिस ने दो दिन में सघन चेकिंग अभियान चलाकर 83 वाहन चालकों के चालान काटे हैं और उनसे 28 हजार 600 रुपए का समन शुल्क वसूला है। मंगलवार शाम को मऊगंज बाइपास रोड पर 31 वाहनों का चालान कर 12,400 रुपए का जुर्माना वसूला गया, जबकि सोमवार को 52 वाहनों से 16,200 रुपए का जुर्माना वसूला गया था। यातायात प्रभारी नरेश प्रताप सिंह ने बताया कि यह अभियान आगे भी जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि बिना हेलमेट तीन सवारी बैठाने, गाड़ी चलाते समय मोबाइल का इस्तेमाल करने और गलत नंबर प्लेट लगाने वाले वाहन चालकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने लोगों से अपील की है कि वे अपनी सुरक्षा के लिए हेलमेट पहनें और सुरक्षित गाड़ी चलाएं।


