दो दिन से जंगल में लगी है आग, वन विभाग लाचार
अनूपपुर। वैसे तो गर्मी के दिनों में पुष्पराजगढ़ क्षेत्र के पहाड़ी जंगली क्षेत्र में अगलगी की घटनाएं अक्सर होती रहती है। लेकिन सोमवार की सुबह से जिस तरह से लगातार 24 घंटे बीत जाने के बाद भी वन विभाग के द्वारा किरर घाट सिद्ध बाबा के पास जंगलों में लगी आग को बुझाने का कोई सफल प्रयास नहीं किया गया उसके कारण यह आग अब लगभग 20 किलोमीटर के क्षेत्रफल में फैल चुकी है। वहीं यह भी जानकारी निकल कर आ रही है कि करौंदी, भेजरी सहित लगभग पांच जगहों पर भी जंगल में आग लगी हुई है। जिसे बुझाने का प्रयास करता ना तो वन विभाग दिख रहा है और न ही प्रशासनिक अधिकारी वहीं फिलहाल किरर की लगी आग से जहां करोड़ों की बेशकीमती लकड़ीयों के जलकर खाक होने की संभावना है। वही इस बात की भी संभावना है कि आग के कारण जंगल में रहने वाले छोटे-छोटे जीव जंतु पशु पक्षी तो प्रभावित हुए ही है।


