रांची | सेक्टर-3 के अय्यप्पा मंदिर में रविवार को दो दिवसीय अय्यप्पा उत्सव का समापन हुआ। महोत्सव के दूसरे दिन सुबह 6.30 बजे महा गणपति होमम के साथ कार्यक्रम की शुरुआत की गई। 7.30 बजे उषा पूजा, अर्चना की गई। इसके बाद 11.30 बजे चेंडमेलम व भजन किया गया। चेंड मेलम के लिए केरला से 10 कलाकार आए थे। उन्होंने अपनी प्रस्तुति दी। दोपहर 1.15 बजे मध्याह्न पूजा की गई। इसके बाद 2 बजे से अन्नदान किया गया। इस दौरान अन्नदान का बहुत महत्व होता है। एक हजार से अधिक भक्तों ने सामूहिक रूप से प्रसाद ग्रहण किया। शाम 6.30 बजे से दीप आराधना हुई। चेंडमेलम के साथ भजन किया गया। रात 8. 45 बजे प्रसाद वितरण के साथ महोत्सव का समापन हुआ। आयोजन को सफल बनाने में एसएच नाथन, एनजे कुमार, के रामेशन, सुनिल कुमार, प्रदीप कुमार, जीआरके नायर, राजा शेखर पिल्लई, एसएच नाथन, के रमेश कुमार, सुकमारान नायर, केजी संजीव, संतोष व अन्य ने अपना योगदान दिया।


