उमरादाह | ग्राम लिलवापहर में नवयुवक मंडल, बजरंग दल व ग्रामीणों द्वारा दो दिवसीय रात्रिकालीन कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन 22 दिसंबर से किया जाएगा। शुभारंभ के मुख्य अतिथि विधायक आशाराम नेताम होंगे। विशिष्ट अतिथि पूर्व सांसद मोहन मंडावी होंगे। इस दौरान नवनिर्मित मानस भवन का लोकार्पण भी किया जाएगा। कार्यक्रम की अध्यक्षता ग्राम पटेल छवि लाल कोर्राम करेंगे। अतिथियों में किशनपुर सरपंच सत्यवती नेताम, पूर्व सरपंच कुशल नेताम आदि होंगे।


