भीलवाड़ा | राजस्थान मेडिकल एंड सेल्स रिप्रेजेंटेटिव यूनियन (RMSRU) भीलवाड़ा यूनिट के तत्वावधान में चौथे वार्षिक क्रिकेट टूर्नामेंट का शुभारंभ 26 जनवरी को सुखाड़िया स्टेडियम में हुआ। मुख्य अतिथि डॉ. राजेंद्र छीपा रहे। कोषाध्यक्ष कपिल वर्मा ने बताया कि भीलवाड़ा व चित्तौड़ के मेडिकल रिप्रेजेंटेटिव के क्रिकेट टूर्नामेंट दिनांक 26 व 27 जनवरी 2026 को सुखाड़िया स्टेडियम में भीलवाड़ा और चित्तौड़गढ़ जिले की 6 टीमें खेली। कोषाध्यक्ष कपिल वर्मा ने बताया कि टूर्नामेंट के संचालन में क्रिकेट वर्किंग कमेटी के सदस्य राजेंद्र पांडे, रुपेश साहू, रितेश गुप्ता, सोहन नेगी, अंकुर माहेश्वरी, भारत सेन और गिरिराज मेघवाल का विशेष सहयोग रहा।


