दो दिवसीय दौरे पर अशोकनगर आएंगे ज्योतिरादित्य सिंधिया:9 जनवरी को चंदेरी पहुंचेंगे, बीना मेमू ट्रेन को हरी झंडी दिखाएंगे

सांसद एवं केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया 9 और 10 जनवरी का 9 और 10 जनवरी को अशोकनगर पहुंचेंगे। भाजपा जिला मीडिया प्रभारी डॉ. हरवीर सिंह रघुवंशी ने बताया कि सिंधिया 9 जनवरी को रात 8:45 बजे पिछोर से सड़क मार्ग से चंदेरी पहुंचेंगे। वहां रात्रि विश्राम के बाद 10 जनवरी को सुबह 9:45 बजे से 11:45 बजे तक चंदेरी में आयोजित जन समस्या निवारण शिविर में शामिल होंगे। इसके बाद सुबह 11:45 बजे चंदेरी से रवाना होकर दोपहर 1:15 बजे अशोकनगर पहुंचेंगे। अशोकनगर के गुना रोड स्थित कस्तूरी गार्डन में आयोजित स्थानीय कार्यक्रम में भाग लेंगे। दोपहर 2:45 बजे कस्तूरी गार्डन से रवाना होकर 3:00 से 4:15 बजे तक रेलवे स्टेशन अशोकनगर पर बीना मेमू ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर उद्घाटन करेंगे। कार्यक्रम के बाद वे सड़क मार्ग से गुना के लिए प्रस्थान करेंगे। इस दौरे के दौरान सिंधिया विभिन्न जनसमस्याओं पर चर्चा करेंगे और विकास कार्यों की प्रगति की समीक्षा करेंगे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *