दो दिवसीय वार्षिक खेल दिवस शुरू, विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कार व प्रमाण पत्र दिए

भास्कर न्यूज | बालोतरा शहर के इंद्रप्रस्थ कैंब्रिज पब्लिक उमावि असाड़ा में दो दिवसीय वार्षिक खेल दिवस का शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ निदेशक मंडल से डॉ. अभिषेक गोयल व पूजा गोयल ने ध्वजारोहण एवं मशाल प्रज्ज्वलन के साथ हुआ। इसके बाद छात्रों ने आकर्षक मार्च-पास्ट प्रस्तुत किया। सभी छात्रों मार्च पास्ट के बाद सभी खेलों में खेल भावना व परस्पर समन्वय कर आगे बढ़ने की शपथ ग्रहण की। खेल दिवस में 200 मीटर दौड़, लंबी कूद, ऊंची कूद, नींबू चम्मच रेस, बोरी रेस, शॉट पुट तथा विभिन्न आयु वर्ग के लिए फ्रॉग रेस आदि मनोरंजक खेल आयोजित किए गए। छात्रों ने खेल भावना का परिचय देते हुए सभी प्रतियोगिताओं में बढ़-चढ़कर भाग लिया। विजेताओं को प्रथम द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने पर स्वर्ण, रजत व कांस्य पदक देकर पुरस्कृत किया गया एवं प्रमाण-पत्र प्रदान किए गए। प्रधानाचार्य शाजी मैथ्यू ने सभी विद्यार्थियों को नियमित रूप से खेलों में भाग लेने के लिए प्रेरित किया और कहा कि खेल शारीरिक व मानसिक विकास के लिए अत्यंत आवश्यक हैं। समन्वयक के भूमिका स्कूल शिक्षिका स्नेहा ने निभाई। इस दौरान मुकेश, हुलास, सुरेश, मंजू, शिंस, लवीना, रीना, महक सहित समस्त स्टाफ मौजूद रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *