भास्कर न्यूज | पाली जवाहर नवोदय विद्यालय,जोज़ावर में अदिथ आदवन कंसल्टेंसी द्वारा दो दिवसीय कॅरिअर काउंसलिंग का आयोजन किया। इसमें श्रीमती दिव्या वत्स ने कक्षा 10वीं, 11वीं और 12वीं के विद्यार्थियों के लिए आयोजित सेमिनार में विज्ञान संकाय के विभिन्न क्षेत्रों में कॅरियर बनाने के लिए बेहतर विकल्प बताया। विज्ञान ज्योति प्रोजेक्ट के अंतर्गत जवाहर नवोदय विद्यालय में पढ़ रही छात्राओं के लिए विशेष रूप से एसटीईएम (विज्ञान, प्रौद्योगिकी, इंजीनियरिंग और गणित) में जागरूकता और जानकारी के लिए ये सेमिनार का आयोजन किया। बच्चों को सेमिनार रोचक और जानकारीवर्धक लगा। कार्यक्रम को सफल बनाने में विज्ञान संकाय के शिक्षक हितेंद्र जोधा और सह प्राचार्य पी झा ने सहयोग दिया।


