बालोद| जिला मुख्यालय के सदर रोड पर संचालित दो दुकानों के संचालक सहित 5 लोगों के बीच मारपीट का मामला सामने आया है। दोनों पक्षों की रिपोर्ट पर बालोद थाने में 5 लोगों के खिलाफ बीएनएस की धारा 115(2), 296, 3 (5), 351 (2) के तहत अपराध दर्ज किया गया है। पुलिस के अनुसार दोनों पक्षों के 5 लोगों के बीच रविवार दोपहर 3.30 बजे मारपीट हुई है। मारपीट के अलावा गाली गलौज कर जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगा है। इस वजह से यह धारा भी जोड़ी गई है।


