दो दोस्तों के सिर कटकर 25 मीटर दूर गिरे:आजमगढ़ में बाइक सवार 70 की स्पीड में ट्रक से टकराए; पायदान से गला कटा

आजमगढ़ में भीषण हादसा हुआ है। यहां दो दोस्तों के सिर धड़ से अलग हो गए। दोनों के सिर बॉडी से करीब 25 मीटर दूर जा गिरे। जिसने भी यह हादसा देखा कांप उठा। पुलिस के अनुसार, रविवार रात करीब 9 बजे बाइक सवार दो युवक 70 की स्पीड में ट्रक में साइड से घुस गए। दोनों की गर्दन ट्रक के फुटरेस्ट (पायदान) से टकराई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि एक झटके में दोनों युवकों के सिर कटकर अलग हो गए। ट्रक की स्पीड भी अधिक थी। पहिए की ठोकर से उनके सिर 25 मीटर दूर छिटककर गिरे। हादसे के बाद ट्रक ड्राइवर और खलासी को हिरासत में लिया गया है। घटना गंभीरपुर थाना क्षेत्र के मार्केट की है। ट्रक वाराणसी की तरफ से आ रहा था। घटना का एक CCTV सामने आया है। जिसमें बाइक सवार और ट्रक की टक्कर दिख रही है। हादसे से जुड़ी 2 तस्वीरें देखिए… जिस जगह हादसा, वहां सड़क थोड़ी घुमावदार
स्थानीय लोगों का कहना है कि जिस जगह हादसा हुआ, वहां सड़क थोड़ा घुमावदार है। दोनों बाइक सवार नशे की हालत में थे। इस कारण वे बाइक पर नियंत्रण नहीं रख सके। दोनों बाइक सवारों के सिर ट्रक पर चढ़ने वाले पायदान में फंस गए और कटकर दूर जा गिरे। मौके पर चीख-पुकार गई। आसपास की दुकानों में मौजूद लोग दौड़ पड़े। सूचना पाकर गंभीरपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। सीओ सदर आस्था जायसवाल भी पहुंचीं। दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है। मृतकों की शिनाख्त गंभीरपुर थाना क्षेत्र के सिंघड़ा गांव निवासी संतोष यादव (35 साल) और बरदह थाना क्षेत्र के भगवानपुर गांव निवासी संदीप यादव (33 साल) के रूप में हुई। संतोष यादव अपने गांव के प्रधान रहे हैं। परिवार में पत्नी, दो बेटे और एक बेटी है। संतोष और संदीप दोस्त थे। घटना की जानकारी परिजनों को दी गई। संदीप और संतोष के परिजन घटनास्थल पर पहुंचे। संतोष का भाई बॉडी देखकर बिलख पड़ा। उसे लोगों ने गले लगाकर ढांढस बंधाया। सीओ सदर आस्था जायसवाल ने बताया- हादसे के बाद ट्रक ड्राइवर और खलासी को हिरासत में ले लिया गया है। मामले में आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है। ———————– ये भी पढ़ें- गर्लफ्रेंड ने विदेशी बॉयफ्रेंड को चाकू से गोदकर मार डाला:ग्रेटर नोएडा में खुद हॉस्पिटल लेकर पहुंची, बोली- लड़ रहा था तो गुस्सा आ गया ग्रेटर नोएडा में गर्लफ्रेंड ने अपने विदेशी बॉयफ्रेंड के सीने पर चाकू से हमला कर दिया। जब खून बहने लगा, तो गर्लफ्रेंड उसे खुद हॉस्पिटल लेकर पहुंची। लेकिन विदेशी नागरिक की मौत हो चुकी थी। हॉस्पिटल मैनेजमेंट ने से मिली सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। पूछताछ में युवती ने बताया- मैंने जान-बूझकर नहीं मारा। हम लोग पार्टी कर रहे थे। तभी झगड़ा हो गया। मुझे गुस्सा आ गया, तो मैंने उसके सीने पर चाकू मार दी। पुलिस ने युवती को गिरफ्तार कर लिया है। युवती मणिपुर की और उसका ब्वॉयफ्रेंड साउथ कोरिया का रहने वाला था। पढ़िए पूरी खबर…

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *