दो नशा तस्करों से अफीम- चूरा पोस्त बरामद, अरेस्ट

जालंधर | देहात पुलिस ने नशा तस्करों को गिरफ्तार कर बड़ी मात्रा में अफीम और चूरापोस्त बरामद की। जालंधर देहात के सीआईए स्टाफ ने अलग-अलग स्थानों से एक किलो अफीम और 15 किलोग्राम चूरापोस्त की खेप बरामद की और दो तस्करों को गिरफ्तार किया। पहला मामला गांव जंडू सिंघा-गांव मदारा रोड का है, जहां पुलिस ने युवक राजीव कुमार उर्फ सोनू को पकड़कर उसके हाथ से अफीम बरामद की। थाना आदमपुर में केस दर्ज हुआ है। दूसरा मामला गांव गांधरां, नकोदर का है, जहां पुलिस ने अमनदीप सिंह उर्फ अमन को पकड़ा और उसके पास से 15 किलोग्राम चूरापोस्त बरामद की। थाना नकोदर में केस दर्ज हुआ है। डीएसपी इंद्रजीत सिंह सैनी ने बताया कि दोनों मामलों में तस्करों का नेटवर्क बेनकाब किया जाएगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *