दो पक्षों में मारपीट:सीने पर पिस्तौल रखकर दी जान से मारने की धमकी, दोनों पक्षों ने लगाया एक दूसरे पर आरोप

कोतवाली थाना क्षेत्र में दो गुटों के बीच का विवाद बढ़ने के कारण नौबत मारपीट तक पहुंच गई। दोनों पक्षों की ओर से मारपीट, लूट और पिस्तौल दिखाकर धमकाने का आरोप लगाया गया है। इस दौरान चोट लगने पर उनका मेडिकल भी करवाया गया है। बताया जा रहा है कि विवाद करने वाले पक्ष एक दूसरे को पहले से ही जानते है और पुराने किसी विवाद को लेकर लड़ाई हुई थी। पुलिस ने दोनों पक्षों की ओर से दिए गए रिपोर्ट के हिसाब से मामले दर्ज कर लिए। इनमें से एक आरोपी हिस्ट्रीशीटर है तो एक आरोपी पहले भी आर्म्स एक्ट में शामिल रह चुका है। पुलिस आगे मामले की जांच में जुट गई है। सीने पर पिस्तौल रखकर डराया छोटीसादड़ी, प्रतापगढ़ हाल रूप नगर, चामटी खेड़ा निवासी शिल्पन पुत्र महिपाल साहू ने बताया कि वो घर से सब्जी लेने के लिए चामटी खेड़ा चौराहे की तरफ जा रहा था। इस दौरान एक कार और टू व्हीलर्स में सवार कुछ बदमाश आए और उसके कार को घेर लिया। अंकुर सोलंकी, गौरव सोलंकी, रोहित धोबी, राहुल रजक, राकेश धोबी, हेमराज धोबी, दीपक धोबी, अजय रजक, दीपक मीणा, मुकेश रजक उर्फ नाटू सहित अन्य सहित सभी बदमाशों ने घेर लिया। फिर अंकुर सोलंकी और राहुल ने अपनी पिस्तौल निकाली और शिल्पन को कार से उतरने को कहा। सभी आरोपी नशे में थे। उन्होंने शिल्पन के सीने पर पिस्तौल रखते हुए 10 हजार रुपयों की मांग की। विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दी। बीच बचाव के लिए शिल्पन के दोस्त ललित वैष्णव और संदीप लड्ढा भी मौके पर पहुंचे। लेकिन आरोपी अंकुर ने शिल्पन के जेब से 7 हजार रुपए निकाल लिए। शिल्पन जब मौके से भागने की कोशिश की तो उसके साथ आरोपियों ने मारपीट भी की। दूसरे पक्ष ने लगाया हफ्ता वसूली का आरोप वहीं, दूसरे पक्ष रोहित पुत्र सुंदरलाल धोबी की ओर से भी एक रिपोर्ट दी गई। जिसमें रोहित ने ऋतिक ओझा पर पिस्तौल से धमकाने का ही आरोप लगाया है। इसके साथ हर महीने 50 हजार रुपयों की हफ्ता वसूली मांगने का भी आरोप लगाया है। पुलिस ने मेडिकल करवा कर दोनों पक्षों की ओर से दिए रिपोर्ट के आधार पर मामल दर्ज कर लिया। बता दे कि ऋतिक ओझा कोतवाली थाने का हिस्ट्री शीटर है और अंकुर सोलंकी पहले भी आर्म्स एक्ट में पकड़ा जा चुका है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *