दो परिवारों के 8 लोग फूड पॉइजनिंग से हुए भर्ती:सिंहपुर क्षेत्र की घटना, बीमार लोगों ने कहा- कोदो खाने से बिगड़ी तबीयत

सिंहपुर क्षेत्र के रौंड और वीरनई ग्राम के दो परिवारों के 8 लोगों की तबीयत सोमवार रात को खाना खाने के बाद बिगड़ गई। सभी लोगों को सतना जिला अस्पताल भर्ती करवाया गया है। बीमार लोगों का मानना है कि उनकी तबीयत कोदो की रोटी खाने से बिगड़ी है। वहीं, डॉक्टर्स ने ऐसी कोई पुष्टि नहीं की है। वे इसे फूड पॉइजनिंग का मामला मान रहे हैं। सभी मरीजों की स्थिति में अब सुधार हो चुका है। हालांकि एक बुजुर्ग महिला की हालत गम्भीर होने के कारण उसे आईसीयू में भर्ती किया गया है। मरीज तबीयत बिगड़ने का कारण कोदो को मान रहे रौंड निवासी पीड़ित नीतू मलिक ने बताया कि रात में घर के सभी सदस्यों ने खाने में कोदो की रोटी और चने की भाजी खाई थी। कुछ देर बाद ही सभी को पेट में दर्द होने लगा और उल्टी आने लगी। इसके बाद सभी सदस्यों का एक जैसा हाल देखते हुए अस्पताल भर्ती करवाया गया। शिवराम कोल (60) ,बिट्टी कोल (56) , अंजना कोल (20) निवासी वीरनई तथा रजनिया (60) , मुन्नीलाल (62) ,वंदना (32) , नीतू मलिक (28) एवं संतरा (17) को अस्पताल में भर्ती है। ऐसी ही स्थिति वीरनई निवासी परिवार के लोगों की भी हुई। फसलों पर छिड़का केमिकल कारण हो सकता है
स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. एलके तिवारी का कहना है कि कोदो सुपर फूड्स में शामिल है। यह नुकसानदायक नहीं है। यह हो सकता है इसकी फसल पर छिड़के जाने वाले केमिकल का असर फसल पकने के बाद भी न गया हो और कोदो को ढंग से धुले बिना इस्तेमाल किया गया हो। देखिए तस्वीरें…

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *