भास्कर न्यूज| महासमुंद जिले में अवैध धान परिवहन, भंडारण पर कार्रवाई जारी है। शुक्रवार बीती रात तहसील सरायपाली के ग्राम पुटका, मनपाली जाने वाले मार्ग में कच्ची सड़क में रोशन प्रधान निवासी चिवड़ाकुटा के द्वारा अवैध धन परिवहन किया जा रहा था। जिसकी सूचना वीडियो और फोटोग्राफ के माध्यम से गोपाल साहू निवासी चिवड़ाकुटा द्वारा एसडीएम सरायपाली को दी गई। सूचना पर तत्काल राजस्व टीम द्वारा मौका जांच किया गया। जहां मौके पर सड़क में 69 बोरी धान पाया गया,जिसे मौके जब्त कर ट्रैक्टर के माध्यम से मंडी भिजवाया गया। और मौके से फरार पिकअप वाहन 07 पी 4677 की सूचना पुलिस को दी गई। इसी तरह शनिवार को तहसील सराईपाली के ग्राम चिवराकूटा में ओड़िसा से अवैध धान परिवहन करते हुए दो पिकअप वाहन को राजस्व टीम द्वारा पकड़ा गया। जिसे मौके पर जब्त कर थाना सिंघोड़ा को सुपुर्द किया गया।


