बूंदी जिले में दो बाइकों की टक्कर में एक युवक की मौत हो गई। युवक को घायल हालत में कोटा के एमबीएस हॉस्पिटल लाया गया था, जहां इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। हादसा 4 जनवरी को बूंदी के लाखेरी थाना क्षेत्र का है। लाखेरी थाने के एएसआई कैलाश सिंह ने बताया कि रमेश बैरवा की मौत हुई है। उसके भाई दुर्गा शंकर की रिपोर्ट पर मामला दर्ज किया गया है। रिपोर्ट में बताया कि उसका भाई रमेश बैरवा बाइक से चौथ माता के दर्शन के लिए जा रहा था। इसी दौरान पीछे से तेज रफ्तार बाइक ने जोरदार टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया था। पुलिस ने पोस्टमॉर्टम करवाकर शव परिजनों को सौंपा।


