खैरथल-तिजारा जिले के कोटकासिम थाना क्षेत्र में दो बाइकों में भीषण भिड़ंत में एक युवक की मौत हो गई। वह काम के बाद घर लौट रहा था। यह हादसा बीबीरानी से किशनगढ़बास रोड पर हुआ। मौके पर ही हो गई मौत मृतक के भतीजे रविन्द्र कुमार प्रजापत ने बताया कि मुकेश कुमार बाबल में किराने की दुकान पर काम करता था। वह दुकान पर काम कर बाइक से घर गोठड़ा हरिजन मोहल्ला लौट रहा था। तभी बीबीरानी से किशनगढ़बास की तरफ आने वाले रोड पर पीछे से तेज गति में आ रही बाइक ने मुकेश को टक्कर मार दी, जिससे मुकेश कुमार की मौके पर मौत हो गई। एक्सीडेंट के बाद मुकेश को गंभीर हालत में सीधे अलवर जिला अस्पताल लेकर आए, यहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। मुकेश कुमार प्रजापत के तीन बच्चे हैं।


