दो बाइकों की भिड़ंत में 3 युवक गंभीर घायल:पुलिसकर्मी ने सड़क किनारे पड़े देखकर बस से पहुंचाया अस्पताल

गांव बहज के पास गुरुवार शाम करीब 5:30 बजे दो बाइकों की आमने-सामने की भिड़ंत में तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर किया गया है। घायलों की पहचान हेमंत (27), युधिष्ठिर (30) निवासी देविया नगला और निशांत (29) निवासी साद मोहल्ला डीग के रूप में हुई है। हेमंत और युधिष्ठिर अपनी ससुराल पास्ता से अपने गांव देविया नगला लौट रहे थे, तभी गोवर्धन की ओर से आ रही निशांत की बाइक से उनकी टक्कर हो गई। दुर्घटना के बाद तीनों घायल सड़क किनारे पड़े थे। उसी दौरान डीग एसपी कार्यालय में तैनात पुलिसकर्मी देवेश वहां से गुजर रहे थे। उन्होंने घायलों को देखकर एक रोडवेज बस रुकवाई और सभी को बस में बैठाकर डीग अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल पहुंचने पर घायलों का प्राथमिक उपचार किया गया और उनके परिजनों को घटना की सूचना दी गई। परिजनों के अस्पताल पहुंचने के बाद, घायलों की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया गया। घटना की सूचना मिलने पर डीग कोतवाली के एएसआई राजवीर सिंह अस्पताल पहुंचे और मामले की जानकारी ली। पुलिस के अनुसार अभी तक किसी भी पक्ष ने इस संबंध में कोई एफआईआर दर्ज नहीं कराई है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *