दो बाइकों में आमने-सामने भिड़ंत, 4 की मौत:सागर-कानपुर हाईवे पर हादसा, एक गंभीर घायल

सागर से कानपुर जाने वाले हाईवे पर सोमवार रात ग्राम रुरावन के पास दो बाइकों में आमने-सामने की भिड़ंत हो गई। दुर्घटना में बाइक सवार चार लोगों की मौत हो गई। एक युवक गंभीर घायल हुआ है। जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटनाक्रम की सूचना मिलते ही छानबीला थाना पुलिस और एसडीओपी प्रदीप वाल्मीकि मौके पर पहुंचे। मामले की जांच शुरू की। शवों का पंचनामा बनाकर बंडा अस्पताल भेजे गए हैं। बाइक सवार लोगों की मौके पर मौत
जानकारी के अनुसार, सोमवार रात सागर-कानपुर हाईवे पर एक बाइक बंडा से शाहगढ़ की ओर जा रही थी। तभी दूसरी बाइक शाहगढ़ से बंडा की ओर आ रही थी। इसी दौरान दोनों बाइकों में ग्राम रुरावन के पास आमने-सामने की भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक सवार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। घटना राहगीर और आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। सड़क पर यातायात रोका गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटना के कारणों की जांच शुरू की है। छानबीला थाना प्रभारी कमलकिशोर मौर्य ने बताया कि बाइकों की टक्कर में चार लोगों की मौत हुई है। प्राथमिक जांच में दो मृतक बंडा के और दो छानबीला के होना बताए जा रहे हैं। मृतकों में गौरव और आनंद शामिल हैं। मामले में शवों का पंचनामा बनाकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजा जा रहा है। मृतकों की पहचान के लिए आसपास जानकारी जुटाई जा रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *