दो बाइकों में टक्कर, हेलमेट नहीं पहनने के कारण िसर पर गंभीर चोट लगने से मौत

गिरिडीह| गिरिडीह मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के मोहनपुर-टुंडी रोड पर रविवार शाम लगभग 6 बजे दो बाइक आमने-सामने जोरदार टकरा गईं। इस हादसे में मुफ्फसिल थाना अंतर्गत तुरकडीहा निवासी 36 वर्षीय संतोष मल्हार गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों ने सड़क पर पड़े संतोष की हालत गंभीर देखी और उसे तुरंत टोटो से सदर अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। जानकारी के अनुसार संतोष मल्हार ने हेलमेट नहीं पहना था, जिससे सिर की चोट घातक साबित हुई। वहीं सूचना पर पहुंचे दूसरी बाइक पर सवार घायल युवक के परिजन तत्काल पहुंचे और उसे शहर के किसी निजी नर्सिंग होम में ले गए। स्थानीय निवासी वाजीद अली साह ने बताया कि टक्कर इतनी तेज थी कि संतोष मल्हार सड़क पर गिर पड़ा और गंभीर रूप से घायल हो गए। उसकी मौत की खबर मिलते ही उनके परिवार के सदस्य रोते हुए सदर अस्पताल पहुंचे। पुलिस ने घटना स्थल का मुआयना किया और मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। इस हादसे ने एक बार फिर सड़क पर हेलमेट पहनने और सावधानी बरतने की आवश्यकता को उजागर किया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *