दो बाइक में आमने-सामने की टक्कर, एक की मौत:पेट्रोल भरवाने के लिए मोटरसाइकिल मोड़ते ही हुई टक्कर, उछलकर सड़क पर गिरे चार लोग

बूंदी में दो बाइक की आमने-सामने की टक्कर में एक युवक की मौत हो गई। वहीं, तीन घायल हो गए। घटना कोतवाली सदर थाना क्षेत्र में रविवार को हुई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों बाइकों पर सवार युवक सड़क पर गिर गए। घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को तुरंत जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां से एक गंभीर घायल युवक शुभम मीणा (28) को प्राथमिक उपचार के बाद कोटा के एमबीएस अस्पताल रेफर किया गया। एमबीएस अस्पताल में इलाज के दौरान सोमवार को शुभम मीणा ने दम तोड़ दिया। पेट्रोल भरवाने के लिए मोड़ी थी बाइक मृतक के चचेरे भाई ने बताया- रविवार 10 बजे शुभम मीणा बाइक से बूंदी से नमाना की ओर जा रहा था। रास्ते में पेट्रोल भरवाने के लिए उसने अपनी बाइक मोड़ी। तभी सामने से तेज रफ्तार में आ रही दूसरी बाइक ने सीधी टक्कर मार दी। हादसे में दोनों बाइकों पर सवार कुल चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। इनमें से एक की मौत हो गई। पुलिस ने मृतक के शव को एमबीएस हॉस्पिटल के पोस्टमॉर्टम रूम में शिफ्ट करवा दिया है। सदर थाना पुलिस की मौजूदगी में पोस्टमॉर्टम की कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने मामला दर्ज कर दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *