दो बाइक में भिड़ंत, एक की मौत, 3 युवक घायल

हसौद | सरसीवां थाना क्षेत्र के जैतपुर गांव में सोमवार को दो बाइकों की आमने-सामने जोरदार टक्कर से एक युवक की मौके पर मौत हो गई, जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे की सूचना मिलते ही ग्रामीणों की भारी भीड़ मौके पर जमा हो गई। हसौद निवासी भीम पटेल अपने साथी के साथ पारिवारिक दशगात्र कार्यक्रम में गुढ़ियारी जा रहे थे। इसी दौरान सामने से गलत दिशा में तेज रफ्तार बाइक ने उनकी बाइक को जबरदस्त टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि भीम पटेल की मौके पर ही मौत हो गई। घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *