लातेहार के गारू में 16 मई को बालू में दफन मिली लाश की पहचान कर ली गई है। मृतका रेशमा कुमारी (26) के पिता ने इस संबंध में बेटी के पति, सास-ससुर, जेठ-जेठानी, ननद और उसके पति के खिलाफ हत्या का केस दर्ज करवाया है। पिता का आरोप है कि दो बेटियों के जन्म के बाद से ही रेशमा को प्रताड़ित किया जा रहा था। वहीं, दामाद का किसी दूसरी महिला से अवैध संबंध भी है। घटना के बाद से पति फरार दरअसल, 16 मई को लातेहार स्थित गारू के लुहूरटॉड स्थित कोयल नदी तटपर दफनाया गया रेशमा का शव बरामद किया गया था। मृतका के पिता सरयू प्रसाद ने बताया कि घटना के बाद से दामाद फरार है। वह गारू प्रखंड कार्यालय में कंप्यूटर ऑपरेटर है और वहीं कमरा लेकर रहता है। डालटनगंज में रहकर अपनी दो बेटियों को पढ़ाती थी सरयू प्रसाद ने बताया कि रेशमा की शादी मुकेश कुमार से 22 अप्रैल 2016 को हुई थी। उसका ससुराल लातेहार के सुकरी में है। दो बेटियों के जन्म के बाद से रेशमा को ससुराल पक्ष द्वारा प्रताड़ित किया जाता था। रेशमा डालटनगंज में रहकर अपनी दो बेटियों को पढ़ाती थी। उसकी बड़ी बेटी क्लास 2 जबकि छोटी वाली यूकेजी में पढ़ती है। जेठ ने 2017 में रेशमा के संग की थी मारपीट सरयू प्रसाद ने बताया कि 12 मई को मुकेश दोनों बेटियों को लेने के लिए डाल्टनगंज आया था। उसके बाद से रेशमा भी गायब हो गई। उसका मोबाइल लगातार स्विच ऑफ आ रहा था। रेशमा को दहेज के लिए भी प्रताड़ित किया जाता था। मुकेश का किसी और महिला से अवैध संबंध है। बेटियों के जन्म लेने और दूसरी महिला से संबंध रहने के कारण रेशमा की हत्या कर दी गई। रेशमा के साथ उसके जेठ राकेश प्रसाद ने 2017 में मारपीट की थी। इस संबंध में मामला दर्ज है और केस चल रहा है।


