दो भाइयों के सूने मकान में चोरी:एक भिवाड़ी और दूसरा प्रयागराज गया, 25 लाख के सोने-चांदी के जेवर पार

दो भाइयों के सूने मकान को चोरों ने निशाना बनाया। एक भाई भिवाड़ी में था और दूसरा प्रयागराज महाकुंभ गया था। करीब 25 से 30 लाख रुपए का सोना-चांदी चोरी हुआ है। चोरी अलवर शहर के कोतवाली थाना क्षेत्र के तेज मंडी स्थित सूने मकान में हुई। तेज मंडी निवासी सुमित गुप्ता ने बताया- भिवाड़ी में बिजनेस करता हूं। ज्यादातर भिवाड़ी में ही परिवार के साथ रहते हैं। एक सप्ताह पहले से भिवाड़ी गए थे। पड़ोसियों ने बुधवार दोपहर फोन कर बताया कि उनके गेट का ताला टूटा हुआ है और गेट खुला हुआ है। इस पर वह अलवर आए। घर से करीब 25 से 30 लाख रुपए के सोने चांदी के जेवर चोरी हो गए। सोने के जेवर में दो हार, सोने की दो चैन सहित चांदी के 80 से अधिक सिक्के और चांदी का नारियल भी शामिल है। पास में भाई अनीश गुप्ता का मकान है। उनके घर के गेट के ताले भी टूटे हुए हैं। अनीश गुप्ता प्रयागराज गए हुए हैं। सुमित व लक्ष्मी ने बताया- घर के अंदर जितना भी जेवर अलमारी के लॉकर में रखा हुआ था। वह पूरा चोरी हो गया है। कुछ नहीं बचा है। बगल के मकान का पता नहीं है कि कितना माल चोरी हो गया। शहर के बीच में महिला थाने के सामने चोरों को डर नहीं है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *