दो मंजिला कच्चे मकान की दीवार ढही:रतलाम में मजदूर मलबे में दबा; हालात गंभीर, पास में चल रहा था मकान का काम

रतलाम शहर के कोठारी वास में सोमवार दोपहर निर्माणाधीन मकान के पास बने दो मंजिला मकान की दीवार गिर गई। हादसे में एक मजदूर मलबे में दब गया। जिसे बड़ी मुश्किल से लोगों ने निकाला। घायल मजदूर को मेडिकल कॉलेज में भर्ती किया है। गंभीर हालात होने के कारण उसे इंदौर रेफर किया जा रहा है। हादसा सोमवार दोपहर करीब 3.45 बजे हुआ। निर्माणाधीन मकान तरुण पिता मनोहरलाल जैन निवासी रतलाम हालमुकाम जखनावदा (झाबुआ) का है। मकान के पास दो मंजिला खंडहर व खाली मकान जितेंद्र ओझा निवासी रतलाम का है। दोपहर में मजदूर दिनेश (30) पिता मांगू मईड़ा निवासी पलसोड़ी काम कर रहा था। पास में मकान निर्माण का काम चल रहा था
पास में ही मकान के चौकीदार की पत्नी सोनू व भतीजी अनन्या पिता जितेंद्र पांचाल (8) साल भी मौजूद थी। हालांकि वह निर्माणाधीन मकान से कुछ दूरी पर थी। अचानक से पास के मकान की दीवार गिरने से मजदूर उसमें दब गया। दीवार का पूरा मलबा मजदूर पर आकर गिरा। मकान बनाने का काम मकान मालिक ने ठेकेदार विजय कुमावत को दिया है। घटना के समय मकान मालिक व ठेकेदार मौके पर नहीं मिले। आसपास के लोग मदद के लिए दौड़े दीवार गिरते ही आसपास के लोग व राहगीर रुके। मौके पर जिला, पुलिस व नगर निगम के अधिकारी भी पहुंचे। लोगों के मदद से मजदूर का मलबे से निकालकर सीधे मेडिकल कॉलेज भेजा। वहीं चौकीदार की पत्नी व भतीजी को भी हल्की पैर में चोट आने पर जिला अस्पताल में उपचार कर वापस निर्माणाधीन मकान पर बने ईट के कमरे पर आ गए। मेडिकल कॉलेज पहुंचे अधिकारी घटना स्थल के बाद घायल मजदूर की हालात देखने व पर्याप्त उपचार के लिए एसडीएम आर्ची हरित, तहसीलदार ऋषभ ठाकुर, सीएसपी सत्येंद्र घनघोरिया, माणकचौक थाना प्रभारी पातीराम डावरे मेडिकल कॉलेज पहुंचे। स्थिति गंभीर दिखने पर इंदौर रेफर करने की तैयारी की। आज ही काम पर गया था, 7 बच्चे मजदूर के घायल होने की जानकारी मिलते ही गांव से परिजन मेडिकल कॉलेज पहुंचे। घायल मजदूर की बहन पूजा ने बताया कि भाई के शादी शुदा है। 7 बच्चे है। जिनमें सबसे बड़ा बेटा पिंटू, कालू, राजेश, विक्रम, आयुष, बेटी संदू (4) व सबसे छोटी 2 साल की बेटी है। बहन के अनुसार घायल भाई सोमवार को ही काम पर गया था। एसडीएम आर्ची हरित ने बताया कि निर्माणाधीन मकान के पास बने मकान की दीवार गिरी है। एक मजदूर घायल हुआ है। जिसका इलाज किया जा रहा है। पड़ोस का मकान जर्जर हालात में था। इसको लेकर नगर निगम से जानकारी ली जा रही है। जांच के बाद जो भी दोषी होगा, उस पर कार्रवाई की जाएगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *