शिवपुरी के बदरवास कस्बे में एक तीन साल का मासूम दो मंजिला छत से गिर गया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। बच्चे को पहले बदरवास के स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया, जिसके बाद में जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। बच्चे के मुंह में गंभीर चोटे आई है। फिलहाल आईसीयू वार्ड में इलाज चल रहा है। बच्चे की मां रेपति जाटव ने बताया कि छत पर बच्चे पतंग उड़ा रहे थे। जिन्हें देखने सीढ़ियां चढ़कर उनका बेटा संतु छत पर पहुंच गया था। तभी अचानक संतुलन बिगड़ने के कारण वह नीचे गिर गया। घटना के बाद परिजन तुरंत उसे बदरवास के स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे, जहां प्राथमिक इलाज के बाद उसकी गंभीर हालत को देखते हुए उसे शिवपुरी जिला अस्पताल रेफर किया गया। फिलहाल संतु का जिला अस्पताल के आईसीयू वार्ड में इलाज चल रहा है। उसके मुंह पर करीब 6 टांके आए हैं। डॉक्टर उसकी स्थिति पर लगातार निगरानी रख रहे हैं।


