दो महीने बाद वीरवार रात को नशा छुड़ाओ केंद्र से लौटा था, शुक्रवार शाम मौत, लूट-चोरी के 2 केसों में नामजद था

भास्कर न्यूज | अमृतसर इस्लामाबाद के अधीन आते गुरु नानकपुरा में पुलिस में हैड कांस्टेबल के बेटे की ओवरडोज से मौत हो गई। मृतक की पहचान आकाश सैनी (26) के रूप में हुई है। मोहल्ले के लोगों के अनुसार आकाश लंबे समय से नशा करता था। उसका एक दोस्त भी नशे के आदी है। ये दोनों साथ-सा​थ ही नशा करते थे। बल्कि लूट-स्नैचिंग भी साथ ही करते थे। एक केस में शुक्रवार को सुनवाई थी। इसके लिए दोनों साथ ही गए थे, मगर शाम को बोहड़ी चौक के पास आकाश की लाश मिली। आकाश 2 माह बाद वीरवार रात को नशा छुड़ाओ केंद्र से लौटा था। आकाश के हवलदार पिता ने बताया कि उनका बेटा ग्रेजुएट था। 26 साल का था। फुटबाल का प्लेयर था। गुरु नानक पुरा में घर-घर नशा बिकता है। जब उनसे पूछा गया कि पुलिस कार्रवाई क्यों नहीं करती तो उन्होंने कहा कि जब घर-घर नशा बिकता है तो पुलिस कितनों को पकड़ेगी। नशा आम ही बिकता है। पीड़ित पिता ने बताया कि उन्हें बोहड़ी साहिब गुरुद्वारा साहिब के पास ​स्थित पैलेस के बाहर से बेटा बेसुध हालत में मिला। उसे अस्पताल में ले गए जहां उसे मृतक घोषित कर दिया गया। हवलदार ने कहा कि वह तो पंजाब के लोगों से यहीं कहेंगे कि पंजाब छोड़कर यूपी-बिहार चले जाएं । तभी उनके बच्चे नशे से बच पाएंगे। वहीं एसएचओ हरसंदीप सिंह ने बताया कि अभी मौत का कारण के बारे में नहीं बता सकते। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद में ही पता चलेगा। पुलिस ने मृतक के पिता का बयान दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *