दो महीने से फरार हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार:हेरोइन तस्करी के मामले में था मुख्य आरोपी, 36 मामले हैं दर्ज

हनुमानगढ़ पुलिस ने नशा तस्करी के एक बड़े मामले में फरार चल रहे आरोपी को गिरफ्तार किया है। संगरिया थाना पुलिस ने थानाधिकारी तेजवंत सिंह के नेतृत्व में टिब्बी थाना क्षेत्र के गुड़िया गांव के रहने वाले अहमद नवाज उर्फ चिड़िया को गिरफ्तार किया है। मामला 7 दिसंबर 2024 का है, जब पुलिस ने एक कार से 251 ग्राम हेरोइन के साथ सिकंदर खान को गिरफ्तार किया था। उस समय मुख्य आरोपी अहमद नवाज (50) मौके से फरार हो गया था। पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि गुड़िया गांव में कुछ युवक बड़े पैमाने पर हेरोइन की खरीद-फरोख्त कर रहे हैं और आस पास के युवाओं को नशा करवा रहे हैं। अहमद नवाज के खिलाफ विभिन्न थानों में मारपीट, हथियार और एनडीपीएस एक्ट के कुल 36 मुकदमें दर्ज हैं। वह टिब्बी थाने का हिस्ट्रीशीटर अपराधी है। पुलिस टीम ने तकनीकी और मानवीय खुफिया जानकारी के आधार पर उसे गिरफ्तार किया है। हनुमानगढ़ के पुलिस अधीक्षक अरशद अली के निर्देश पर जिले में नशा तस्करी, अवैध हथियार, जुआ और क्रिकेट सट्टेबाजी जैसी गतिविधियों के खिलाफ ‘जीरो टॉलरेंस अभियान’ चलाया जा रहा है। पुलिस आरोपी से विस्तृत पूछताछ कर रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *