दो माह में पावरकॉम के पोल से गैर बिजली तारें हटा दी जाएंगी : अरोड़ा

भास्कर न्यूज | लुधियाना शहर में लटक रही बिजली की तारें अब साफ होने जा रही हैं। बिजली मंत्री संजीव अरोड़ा ने ऐलान किया है कि सबसे पहले यह लुधियाना से शुरू किया जाएगा। उन्होंने पंजाब भर में पावर लाइनों के समग्र ‘मेकओवर’ की घोषणा की। अरोड़ा ने कहा कि विभिन्न चुनावी बैठकों के दौरान यह जनता की मुख्य मांग रही है। जिसमें पीएसपीसीएल पोलों से गैर-विद्युत तारों का हटाना, डिश केबल, इंटरनेट फाइबर और अन्य गैर-पीएसपीसीएल वायरिंग को पोलों से हटाया जाएगा। नीचे लटकी विद्युत लाइनों को ऊंचा किया जाएगा। इसके अलावा कई केबल जॉइंट्स का प्रतिस्थापन: कई जोड़ हटाकर नई सतत केबल लगाई जाएगी, जिससे ट्रिपिंग, वोल्टेज उतार-चढ़ाव और आग का जोखिम कम होगा। खुले मीटर बॉक्सों को सील किया जाएगा ताकि मौसम, छेड़छाड़ और अन्य जोखिमों से बचाया जाएगा। हलका वेस्ट से शुरू होगी पायलट परियोजना: सिटी वेस्ट लुधियाना सब डिवीजन में 25 फीडरों पर पायलट प्रोजेक्ट शुरू होगा। पीएसपीसीएल सभी आवश्यक सामग्री उपलब्ध कराएगा। पायलट के श्रम कार्य (लगभग 1.2 करोड़) बाहरी ठेके पर दिए जाएंगे ताकि कार्य तीव्रता से किया जा सके। प्रोजेक्ट में लुधियाना वेस्ट और नॉर्थ के चयनित क्षेत्रों को शामिल किया जाएगा। वेस्ट क्षेत्र में शामिल प्रमुख स्थान: आरती चौक, बाबा बालक नाथ रोड, बसन्त रोड, सर्किट हाउस, कॉलेज रोड, सीपी ऑफिस, डंडी स्वामी रोड, डीसी ऑफिस, दीवान हॉस्पिटल रोड, डॉ. हिरा सिंह रोड, दुर्गा माता मंदिर, दयाल नगर, फैरोज़ गांधी मार्केट, फिरोज़पुर रोड, फ्रेंड्स कॉलोनी, घुमार मंडी, गोबिंद नगर, ग्रीन फील्ड, ग्रीन पार्क, गुरु नानक भवन, गुरु नानक स्टेडियम, हैबोवाल चौक, हीरो बेकरी चौक, जगजीत नगर, जसवंत नगर, किचलू नगर, कोचर मार्केट, कृष्णा नगर, लेखी रोड, लूम्बा स्ट्रीट, मॉल एन्क्लेव, मॉल रोड, मलेरकोटला हाउस, मलवा स्कूल रोड, माया नगर, मेयर हाउस, महाराज नगर, मॉडल ग्राम, नेशनल रोड, न्यू कोर्ट्स कॉम्प्लेक्स, न्यू लाजपत नगर, न्यू प्रेम नगर, निहाल चंद रोड, ऑफिसर कॉलोनी, पीएयू रोड, पक्खोवाल रोड, पार्क स्ट्रीट, प्रताप कॉलोनी, पटेल नगर, पुलिस लाइन, प्रिंस हॉस्टल, रानी झांसी रोड, राजपुरा पिंड, राख बाग, रोज़ एन्क्लेव, रोज़ गार्डन, सग्गू चौक, संगत रोड, संत ईशर नगर, संत नगर, सरगोढ़ा कॉलोनी, शाम सिंह रोड, शक्ति नगर, शिवदेव मारग, टैगोर नगर,उधम सिंह नगर और विश्‍वमित्र स्ट्रीट। जून 2026 तक पूरा करने का लक्ष्य- पायलट प्रोजेक्ट के अनुभव और सीख के आधार पर कार्यक्रम को चरणबद्ध तरीके से बाकी 87 उपविभागों में लागू किया जाएगा, जिसे जून 2026 तक पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। हलका नॉर्थ के शामिल प्रमुख स्थान: दोमोरिया पुल, न्यू कुंदनपुरी, शाही मोहल्ला, गुरुनानक पुरा, कुंदनपुरी, चंदर नगर, दीप नगर, न्यू दीप नगर, विवेक नगर, राम नगर, दशहरा ग्राउंड, उपकार नगर, न्यू उपकार नगर, वृंदावन रोड, वुमन सेल, सत्संग रोड, चम्पा स्ट्रीट, यूनाइटेड स्ट्रीट, कैलाश चौक, राजिंदर नगर, आकाश पुरी, नीम चौक, जंडू चौक, पार्क लेन रोड, शिव मंदिर चौक और प्रेम नगर।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *