मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव एवं उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर धामी सोमवार को सागर में रहेंगे। वे यहां सागर गौरव दिवस, लोकार्पण समारोह, जल गंगा आरती में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव नगर निगम एवं स्मार्ट सिटी द्वारा गौरव दिवस एवं लाखा बंजारा झील के जीर्णोद्धार एवं पुनर्विकास, सागर सिटी गवर्नेंस नगर पालिक निगम कार्यालय एवं दो जोनल सेंटर का लोकार्पण करेंगे। लाखा बंजारा की प्रतिमा का अनावरण भी करेंगे। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि मध्यप्रदेश विधानसभा के अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर, केबिनेट मंत्री गोविंद सिंह राजपूत, सांसद डॉ. लता वानखेड़े, विधायक शैलेंद्र जैन, महापौर संगीता सुशील तिवारी, निगमाध्यक्ष वृंदावन अहिरवार होंगे। इस मौके पर विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों की भव्य प्रस्तुति भी होगी। विधायक शैलेंद्र जैन ने बताया सागर गौरव दिवस के कार्यक्रम में उन विभूतियों को सम्मानित करेंगे, जो प्रदेश, देश और दुनिया में सागर का नाम रोशन कर रहे हैं। मुख्यमंत्री का शेड्यूल


