दो युवकों की मौत से पिपलाटांड़-बांसपहाड़ी में मातम

भास्कर न्यूज| पबिया गोविंदपुर-साहिबगंज नेशनल हाइवे पर नारायणपुर थाना क्षेत्र के कोरिडीह वन में बुधवार रात भीषण सड़क दुर्घटना में दो आदिवासी युवकों की मौत से झिलुवा पंचायत के पिपलाटांड़ गां और बांसपहाड़ी गांव में मातम का माहौल है। हादसा उस समय हुआ जब दोनों युवक अपने गांव से नारायणपुर की ओर जा रहे थे। तभी विपरीत दिशा से तेज रफ्तार में आ रही पिकअप वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी, जिससे घटनास्थल पर ही दोनों की मौत हो गई थी। बताया जा रही है िक मृतक झिलुवा पंचायत के पिपलाटांड़ गांव निवासी राजू मुर्मू (22) पिता बलदेव मुर्मू और बांसपाहड़ी गांव के रुपू मरांडी पिता लुखु मरांडी है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, घटना इतनी भीषण थी कि टक्कर के तुरंत बाद दोनों युवकों ने दम तोड़ दिया। राजू मुर्मू शादीशुदा था और अपने पीछे भरा-पूरा परिवार और तीन महीने के नवजात बच्चे को छोड़ गया है। इस दुखद घटना से दोनों परिवारों में मातम पसरा हुआ है। पूरे गांव में शोक का माहौल है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *