दो युवक काबू , चार पिस्तौल, 24 कारतूस, 1 किलो अफीम बरामद

भास्कर न्यूज | अमृतसर स्पेशल सेल टीम ने 4 पिस्तौल, 24 जिंदा कारतूस, 1 किलो अफीम और 25 ग्राम हेरोइन सहित 2 आरोपियों को काबू करने में सफलता हासिल की है। जब पुलिस ने उन्हें रूकने का इशारा किया था तो भाग निकले थे। पुलिस ने पीछा कर दोनों को दबोचा। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से दो मोबाइल फोन और एक मोटरसाइकिल भी बरामद की है। काबू आरोपियों की पहचान सुखराज सिंह और जसकरण सिंह दोनों निवासी गांव जोंस मुहर, अजनाला के रूप में हुई है। पुलिस ने बताया कि दोनों आरोपी लंबे समय से नशा तस्करी और अवैध हथियारों की सप्लाई में शामिल थे। पुलिस ने बताया कि स्पेशल सेल की टीम गांव बोपाराए बाज सिंह के पास नए बन रहे पुल के नजदीक नाकाबंदी कर वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान गांव खुरमणियां की ओर से बाइक सवार दो युवक आते दिखाई दिए, जिन्हें टीम ने रुकने का इशारा किया, लेकिन उन्होंने बाइक को घुमाकर भागने लगे। पुलिस ने तुरंत उनका तकरीबन 100 मीटर पीछा कर दबोच लिया। पकड़े गए दोनों आरोपियों से तालाशी के दौरान उनके पास से अफीम, हेरोइन और चार पिस्तौल बरामद हुए। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ थाना लोपोके में पर्चा दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस ने बताया कि आरोपियों से दो मोबाइल बरामद हुए है। मोबाइल की फोरेंसिक जांच की जा रही है। आगे ओर भी अहम खुलासे होने की संभावना है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *