दो युवक गिरफ्तार, 96 पाव शराब, बाइक जब्त

भास्कर न्यूज | कवर्धा जिले में अवैध शराब के खिलाफ चल रही कार्रवाई के तहत कुंडा पुलिस ने दो युवकों को पकड़ा है। इनके पास से 96 पाव देसी शराब और एक मोटरसाइकिल जब्त की गई है। कुल जब्त की कीमत 47680 रुपए आंकी गई है। पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि कुछ लोग प्राणकापा-कापादाह रोड पर शराब बेचने की तैयारी में हैं। घेराबंदी कर दो संदिग्धों को पकड़ा गया। तलाशी में 96 पाव देसी प्लेन शराब मिली। आरोपियों के पास से मोटर साइकिल भी जब्त की गई, जिसकी कीमत 40 हजार रुपए है। गिरफ्तार आरोपियों में प्रेम कुमार (22) निवासी ग्राम सारंगपुर, थाना लालपुर (मुंगेली) और मनीराम काठले (19) निवासी ग्राम मानिकपुर, थाना लालपुर (मुंगेली) शामिल हैं। एफआईआर दर्ज कर दोनों को भेजा जेल पुलिस ने दोनों आरोपी के खिलाफ थाना कुंडा में धारा 34(2), 59(क) आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। उन्हें न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया है। कबीरधाम पुलिस ने कहा है कि जिले में अवैध शराब के कारोबार पर सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। आम लोगों से अपील की गई है कि किसी भी अवैध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें। पहचान गोपनीय रखी जाएगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *