बीकानेर| भव शीलम कला संगम संस्थान के बैनर तले मंगलवार को स्टेशन रोड स्थित होटल आनंद में बाहर से दो युवा कलाकारों का सम्मान किया गया। सम्मान समारोह की अध्यक्षता उप भरतपुर अधिकारी डॉ. हरिशंकर आचार्य ने की। मुख्य अतिथि वरिष्ठ कथाकार राजेंद्र जोशी रहे। संयोजन संगीतज्ञ डॉ. दामोदर तंवर ने और सह संयोजक चित्रकार योगेंद्र कुमार पुरोहित रहे।


