पाटन | पाटन थाना क्षेत्र के चेतमा गांव निवासी गजेन्द्र उपाध्याय ने अपनी पत्नी नीलम देवी (60 वर्ष) के लापता होने की सूचना थाना में दर्ज कराई है। उन्होंने बताया कि उनकी पत्नी 17 मई को घर से किशुनपुर बाजार गई थीं, लेकिन इसके बाद वह वापस नहीं लौटीं। काफी खोजबीन की गई लेकिन कोई सुराग नहीं मिला ।गजेन्द्र उपाध्याय ने पत्नी की तलाश में पुलिस से सहयोग की अपील की है। इस मामले को लेकर पाटन थाना प्रभारी ने कहा कि पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है और महिला का शीघ्र ही पता लगा लिया जाएगा। उंटारी रोड | झालसा के निर्देश पर उंटारी रोड प्रखंड मुख्यालय में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान में बैठक हुई। जिला से जज निशिकांत ने प्रखंड कार्यालय पहुंचकर सरकार द्वारा चलाए जा रहे जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में जानकारी दी। ताकि लोग जागरूक होकर अपना हक अधिकार प्राप्त कर सके। उन्होंने जिला विधिक सेवा प्राधिकार से मिलने वाली सुविधाओं के बारे में जानकारी दी। शिविर में दो लाख की चेक व परिसंपत्तियों के साथ, जॉब कार्ड, लंबित पड़े भूमि संबधित कार्यों का निपटारा किया गया।मौके पर बीडीओ श्रवण कुमार भगत, सीओ बासुदेव राय, थाना प्रभारी प्रदीप कुमार दुबे, बीपीओ शहाबुद्दीन, उप प्रमुख खोखन राम, मुखिया रामवचन राम, आंगनबाड़ी सेविका, पंचायत सचिव, रोजगार सेवक सहित समस्या निदान को लेकर सैकड़ों लोग शामिल थे।


