दो साल में खुले रोजगार के द्वार, अब तक 1 लाख नियुक्ति, 75 हजार पाइपलाइन में

प्रदेश में दो साल में बेरोजगारों के लिए रोजगार के द्वार खुले हैं। भजनलाल सरकार ने अब तक रोजगार मेलों में 1 लाख पदों पर नियुक्तियां दीं और 75 हजार नियुक्तियां पाइपलाइन में हैं। 2026 में एक लाख पदों पर भर्ती के लिए परीक्षाओं का कैलेंडर जारी िकया है। इस साल दिसंबर तक नियुक्तियों का आंकड़ा 2.75 लाख पहुंचेगा। पिछली कांग्रेस सरकार ने 5 साल में 2.13 लाख पदों पर नियुक्ति दी। 3 साल में भजनलाल सरकार कांग्रेस के आंकड़े को पार कर लेगी। दो साल में धरना-प्रदर्शनों की संख्या भी कम रही है। राजस्थान बेरोजगार यूनियन के अध्यक्ष हनुमान किसान व संयोजक रवींद्र चौधरी का कहना है कि लगातार भर्तियों से बेरोजगारों में उत्साह है। फैक्ट फाइल }कांग्रेस सरकार ने 5 साल में नियुक्ति दी: 2,13,839 }भाजपा सरकार में दो साल में नियुक्ति: 1,00639 }अभी पाइपलाइन में: 75 हजार पदों पर }2026 में भर्तियां : 1 लाख पदों पर ये नियुक्तियां पाइपलाइन में कई भर्तियां ऐसी है जिनका प्रांरभिक या अंतिम परिणाम जारी हो चुका है। ऐसी भर्तियों के 75 हजार पद हैं। आने वाले दिनों में कभी भी नियुक्ति मिल जाएगी। इन भर्तियों में प्रमुख रूप से चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी भर्ती में 53750 पद के अलावा एनएचएम, पटवारी, वीडीओ, वाहन चालक, परिचालक, एलएसए सहित कई प्रमुख भर्तियां शामिल हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *