दौसा| जिला शतरंज संघ और कार्तिकेय चैस एकेडमी के संयुक्त तत्वावधान में दौसा गोल्ड कप ओपन चैस टूर्नामेंट 4 जनवरी को होगा। टूर्नामेंट में एक रनिंग ट्रॉफी रखी गई है, जिसे तीन बार जीतने वाले खिलाड़ी को वह ट्रॉफी दी जाएगी। पूर्व में कुछ खिलाड़ी इसे एक-एक बार जीत चुके है। इसी के साथ विजेता खिलाड़ी को एक साइकिल भी पुरस्कार में दी जाएगी। अन्य विजेताओं को भी आकर्षक गिफ्ट हैम्पर ट्रॉफी के साथ दिए जाएंगे। टूर्नामेंट में बेहतर परिणाम अर्जित करने वाले कार्तिकेय चैस एकेडमी के खिलाड़ियों को भी आकर्षक गिफ्ट हैम्पर और ट्रॉफी पुरस्कार में दी जाएगी। सरकारी विद्यालय के बच्चों से 25 प्रतिशत शुल्क लिया जाएगा। टूर्नामेंट 4 जनवरी को आगरा रोड दौसा में आयोजित होगा। जिसमें 6 चक्र 20+10 के टाइम कंट्रोल से खेले जाएंगे। टूर्नामेंट का शुल्क 375 रुपए रखा गया है। टूर्नामेंट का रजिस्ट्रेशन कराने की तिथि 31 दिसंबर शाम 5 बजे तक रखी गई है। इस टूर्नामेंट में प्रविष्टि केवल दौसा जिले के खिलाड़ियों को ही दी जाएगी।


