जिला प्रभारी व उद्योग मंत्री कर्नल राज्यवर्द्धन सिंह राठौड़ दौसा के पांचोली गांव पहुंचे हैं। यहां गवर्नमेंट सीनियर सेकंडरी स्कूल के खेल मैदान में चौपाल में प्रभारी मंत्री लोगों की शिकायतों की सुनवाई कर रहे है। जहां स्थानीय विधायक विक्रम बंशीवाल समेत सभी विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद हैं। चौपाल में भाजपा जिला महामंत्री लेखपाल कसाना, मंडल अध्यक्ष ज्ञान सिंह मीणा, जिला परिषद सीईओ बिरदीचंद गंगवाल, एसीईओ राजेश मीणा, राजीविका डीपीएम बलदेव गुर्जर, एसडीएम नवनीत कुमार समेत अन्य अधिकारी मौजूद हैं। संचालन डॉ रामवीर चौधरी ने किया। खबर अपडेट की जा रही है…


