दौसा के स्कूलों में 12 जनवरी को छुट्टी घोषित:कड़ाके की ठंड के चलते 8वीं क्लास तक स्टूडेंट्स की छुट्टी, 6 जनवरी से लगातार बढ़ रही छुट्टियां

दौसा जिले में कड़ाके की ठंड के मध्येनजर जिले में संचालित राजकीय एवं गैर राजकीय विद्यालयों में प्री-प्राईमरी क्लास से कक्षा 8 तक अध्ययनरत विद्यार्थियों का सोमवार 12 जनवरी का अवकाश घोषित किया गया है। सीडीईओ ने आदेश की पालना सुनिश्चित करने के लिए सभी सीबीईओ, पीईईओ और यूसीईईओ को निर्देश दिए है। इस दौरान शैक्षणिक और गैर शैक्षणिक विद्यालय स्टाफ यथावत विद्यालय में उपस्थित रहकर विभागीय कार्य सम्पादित करेगें । बता दें कि कड़ाके की ठंड के चलते जिले में प्राईमरी से कक्षा 8 तक 6 जनवरी से लगातार छुट्टी चल रही हैं। यहां कड़ाके की ठंड और शीतलहर से जनजीवन प्रभावित हो गया है। न्यूनतम तापमान 5 डिग्री सेल्सियस के आसपास स्थिर बना हुआ है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *