दौसा जिला हॉस्पिटल का ट्रोमा सेंटर बुधवार को नए भवन में शिफ्ट किया जाएगा। मुख्य भवन के पास बने 7 करोड़ रुपए की लागत वाले नए इमरजेंसी यूनिट का उद्घाटन कृषि मंत्री डॉ. किरोड़ीलाल मीणा करेंगे, जिससे मरीजों को तुरंत और बेहतर इलाज की सुविधा मिलेगी। इस ट्रोमा सेंटर में यदि किसी मरीज को अस्थि रोग विशेषज्ञ या सर्जन को दिखाने की आवश्यकता होगी, तो उन्हें ऑन कॉल ओपीडी से बुलाया जाएगा। मुख्य गेट के सामने बना नया ट्रोमा सेंटर दौसा जिला अस्पताल के मुख्य भवन के बराबर में बनाए गए नए ट्रोमा सेंटर भवन का सबसे बड़ा फायदा यह है कि यह अस्पताल के प्रवेश गेट के ठीक सामने स्थित है। इससे मरीजों को इधर-उधर भटकने या किसी से पूछने की जरूरत नहीं होगी और अस्पताल में प्रवेश करते ही उन्हें सीधे इमरजेंसी इलाज मिल सकेगा। घायल और इमरजेंसी मरीजों को तुरंत राहत नई इमरजेंसी यूनिट में दुर्घटना में घायल मरीज या ओपीडी समय के बाद आने वाले मरीज सीधे इलाज करा सकेंगे। अब इंजेक्शन लगवाने या प्राथमिक उपचार के लिए एमसीएच के पास बनी इमरजेंसी में जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। ओपीडी समय में भी यहां ड्यूटी डॉक्टर उपलब्ध रहेंगे। विशेषज्ञ डॉक्टर ऑन कॉल बुलाए जाएंगे यदि किसी मरीज को अस्थि रोग विशेषज्ञ या सर्जन को दिखाने की आवश्यकता होगी, तो उन्हें ऑन कॉल ओपीडी से बुलाया जाएगा। इससे गंभीर और जटिल मामलों में समय पर विशेषज्ञ इलाज संभव हो सकेगा और मरीजों को बेहतर चिकित्सा सुविधाएं मिलेंगी। अलग-अलग ब्लॉकों में आधुनिक सुविधाएं नए ट्रोमा सेंटर में अलग-अलग ब्लॉक बनाए गए हैं। यहां माइनर ऑपरेशन थिएटर (एमओटी), ऑपरेशन थिएटर (ओटी), प्लास्टर रूम, एक्स-रे सहित सभी जरूरी सुविधाएं उपलब्ध रहेंगी, जिससे इमरजेंसी में आने वाले मरीजों का त्वरित इलाज किया जा सकेगा। पीएमओ ने गिनाईं ट्रोमा सेंटर की सुविधाएं पीएमओ डॉ. आरके मीणा ने बताया कि मरीजों को बेहतर सुविधाएं देने के उद्देश्य से नए ट्रोमा सेंटर में एक्स-रे और सोनोग्राफी मशीन, दवा वितरण कक्ष और रजिस्ट्रेशन कक्ष की व्यवस्था की गई है। यहां इमरजेंसी में मरीज इंजेक्शन लगवा सकेंगे और ड्रेसिंग करा सकेंगे। ऑब्जर्वेशन वार्ड में तुरंत भर्ती की सुविधा नए ट्रोमा सेंटर में एक ऑब्जर्वेशन वार्ड भी बनाया गया है, जहां गंभीर मरीजों को तुरंत भर्ती कर इलाज किया जाएगा। हड्डी फ्रैक्चर होने की स्थिति में यहीं प्लास्टर लगाने की सुविधा भी उपलब्ध रहेगी, जिससे मरीजों को एक ही स्थान पर संपूर्ण उपचार मिल सकेगा।


