दौसा जिले में कडाके की ठंड का असर:घना कोहरा छाने से सड़क व रेल यातायात प्रभावित, वाहनों की रफ्तार पर ब्रेक

दौसा जिले में कडाके की ठंड का असर जारी है। यहां सर्दी के साथ घना कोहरा छाने से जनजीवन पूरी तरह अस्त-व्यस्त हो गया है। जिले से गुजर रहे एक्सप्रेसवे और नेशनल हाईवे पर भी वाहनों की रफ्तार पर ब्रेक लगा है। साथ ही रेल यातायात पर भी कोहरे का असर होने से ट्रेन कई घंटे की देरी से संचालित हो रही हैं। इससे यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। हालांकि कड़ाके की ठंड में सबसे ज्यादा मुश्किलें उन छोटे बच्चों की हैं, जो ठिठुरते हुए स्कूल जाने के मजबूर हैं। साथ ही बुजुर्गों व पशु-पक्षियों के लिए भी परेशानियां बनी हुई हैं। यहां रविवार सुबह का न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस रहा, वहीं दिन में मौसम साफ होने से तापमान 25 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। आगामी दिनों में न्यूनतम तापमान में मामूली बढ़ोतरी हो सकती है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *