दौसा जिले में कडाके की ठंड का असर बरकरार है। यहां कोहरे के साथ सर्द हवा और ओस की बूंदे गिरने से मौसम में पूरी तरह ठंडक बनी हुई है। सप्ताह भर से घना कोहरा छाया हुआ है तो वहीं पिछले कई दिनों से सर्द हवाओं ने ठिठुरन बढा दी है। जिससे तापमान में गिरावट का दौर लगातार जारी है। मंगलवार को न्यूनतम तापमान 6 डिग्री सेल्सियस रहा, जिसमें बीते 24 घंटे में 3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई है। अधिकतम तापमान भी 20 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। ऐसे में आगामी कई दिनों तक कडाके की ठंड का असर बना रहेगा। जिसके चलते कलेक्टर देवेन्द्र कुमार ने जिले की सरकारी व प्राइवेट स्कूलों की कक्षा 1 से 8 तक अवकाश घोषित किया है। वहीं दूसरी से ओस की बूंदे गिरने से गेहूं, जौ, चना व सरसों की फसल को फायदा होगा। किसानों की माने तो मौसम में आए बदलाव के बाद अब ठंड बढने के साथ रात में ओस गिरने लगी हैं। ओस भी जमकर गिर रही है। जिसका असर फसलों को मिल रहा है। क्योंकि ओस सीधे पौधों पर गिरती है और तना से खिसक कर पौधों की जड़ों तक चली जाती है। ओस की नमी से फसल का रंग रूप बदल रहा है, अगर लगातार ओस का सहारा फसलों को मिला तो निश्चित ग्रोथ बढ़ेगी उत्पादन भी ठीक होगा। यदि इसी तरह ओंस की बूंदी गिरती रहे तो किसानों को फायदा होने की उम्मीद है।


