दौसा जिले में 6 पशु अस्पताल बनेंगे:2.79 करोड़ की बजट स्वीकृति, प्रत्येक अस्पताल के निर्माण पर खर्च होंगे 46.50 लाख रुपए

पशु चिकित्सा सेवाओं को मजबूत करने की दिशा में राज्य सरकार ने दौसा जिले के 6 पशु चिकित्सालय भवनों के निर्माण के लिए बजट स्वीकृति जारी की है। जिले के लालसोट, निर्झरना, गहनोली, उकरूंद, पांचोली और आभानेरी में पशु चिकित्सालयों का निर्माण होगा। इसमें प्रत्येक के लिए 46.50 लाख रुपए की राशि मंजूर की गई है। इसके साथ ही निर्माण कार्य शुरू करने के आदेश भी जारी कर दिए गए हैं। पशुपालन विभाग द्वारा ग्रामीण विकास निधि के तहत इन भवनों को 31 मार्च 2029 तक पूर्ण करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। पशु चिकित्सा ढांचे को मजबूत करने, पशुपालन गतिविधियों के विस्तार, पशुधन संख्या में बढोतरी तथा ग्रामीण अर्थव्यवस्था के लिए पशु चिकित्सा सेवाओं की महत्वपूर्ण भूमिका को देखते हुए नवीन भवनों का निर्माण कराया जाएगा। इससे पशुपालकों को लाभ मिलेगा। नए भवन बन जाने से पशु चिकित्सालयों में सुविधा बढ़ेगी, उपचार सेवाएं सुदृढ़ होंगी और ग्रामीण पशुपालकों को बेहतर चिकित्सा व्यवस्था उपलब्ध हो सकेगी। बता दें कि राज्य सरकार ने प्रदेश में 38 जिलों में 310 पशु चिकित्सालय भवनों के निर्माण को मंजूरी दी है। यहां पशु चिकित्सालय भवनों के लिए 144 करोड़ रुपये की बजट स्वीकृति जारी की गई है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *