दौसा न्यूज ब्रीफ में पढ़ें जिले की खबरें:BJP के नए जिला प्रभारी ने ली पदाधिकारियों की मीटिंग; UIT ने जारी की भू-उपयोग परिवर्तन की पहली अनुज्ञा

नगर विकास न्यास दौसा-बांदीकुई ने भू-उपयोग परिवर्तन के लिए अनुज्ञा जारी करना शुरू कर दिया है। न्यास ने बुधवार को एक अनुज्ञा जारी कर इसकी शुरुआत की। सचिव मूलचंद लूनिया ने बताया कि प्रदीप रावत ने न्यास की वेबसाइट पर ऑनलाइन आवेदन कर पेट्रोल पम्प लगाने के लिए वाणिज्यिक रूपान्तरण करने की अनुमति मांगी थी। न्यास ने राजस्थान भू-राजस्व अधिनियम 1956 की धारा 90-A के अधीन कृषि भूमि से ग़ैर-कृषि प्रयोजन के लिए उपयोग हेतु अनुज्ञा जारी की है। पूर्व में यह अनुज्ञा राजस्व विभाग की ओर से जारी की जाती थी। न्यास ने आवेदन पत्र की ऑनलाइन ही आवेदन की जांच करवाकर आदेश जारी किया। SIR एवं सुशासन यात्रा को लेकर भाजपा की बैठक दौसा में भाजपा जिला कार्यालय पर संगठन बैठक जिला संगठन प्रभारी सोमकांत शर्मा एवं जिलाध्यक्ष लक्ष्मी रेला की मौजूदगी में हुई। प्रभारी सोमकांत शर्मा ने कहा सभी अपने-अपने कार्यों के प्रति जागरूक रहें। उन्होंने 12 दिसंबर से सुशासन यात्रा को लेकर चर्चा की। जिलाध्यक्ष ने कहा कि प्रत्येक बूथ पर कम से कम 50 वोट नए जुड़वाने, अवैध रोहिंग्या, पाकिस्तानी बांग्लादेशी घुसपैठियों के नाम फॉर्म नंबर 7 भरकर मतदाता सूची से हटवाने का काम करें। इस अवसर पर पूर्व जिलाध्यक्ष डॉ. रतन तिवारी, टीकम सिंह गुर्जर, जिला महामंत्री विपिन जैन, हरकेश मटलाना, लेखपाल कसाना, जिला उपाध्यक्ष शिव शर्मा, सोमेश विजय, मंजूलता जाटव, रूप सिंह मीणा, महेंद्र पीलोडी, अभिषेक शर्मा, जिला मंत्री ममता सैनी, सरोज मीणा, मिश्री देवी मीणा, सियाराम शर्मा, सतपाल मीणा, किशोरी लाल बैरवा, मीडिया प्रभारी प्रेम हरितवाल सहित कई पदाधिकारी मौजूद रहे। ऋण वितरण एवं बचत खाते खोलने के निर्देश कलेक्टर देवेन्द्र कुमार की अध्यक्षता में बुधवार को कलक्ट्रेट सभागार में जिला स्तरीय समीक्षा समिति (डीएलएससी) की बैठक हुई। कलेक्टर ने सभी बैंक शाखा प्रबंधकों को राजीविका स्वयं सहायता समूहों के बैंकों में लंबित ऋण आवेदनों और बचत खातों का निस्तारण आगामी 15 दिवस में करने के सख्त निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि बैंक समय पर स्वयं सहायता समूहों को ऋण वितरण कर लाभान्वित करें। जिला कलक्टर ने स्वयं सहायता समूहों के लंबित बचत खाते त्वरित गति से खोलने के निर्देश दिए।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *