दौसा बार एसोसिएशन के चुनाव 12 दिसंबर को:5 व 6 दिसंबर को नामांकन, नियमित प्रैक्टिस करने वाले अधिवक्ता ही कर सकेंगे मतदान

दौसा जिला अभिभाषक संघ के चुनाव 12 दिसंबर को होंगे। इसके लिए 2 दिसंबर को दोपहर 2 बजे तक सदस्यता नवीनीकरण आवेदन व निर्धारित शुल्क जमा कराकर मतदाता सूची में नाम दर्ज करा सकते हैं। मुख्य चुनाव अधिकारी एडवोकेट कमलेश कुमार बोहरा ने बताया- बार काउंसिल ऑफ राजस्थान के निर्देशों के अनुरूप जिन अधिवक्ताओं ने एआईबीई परीक्षा उत्तीर्ण नहीं की है या जिनका सनद नवीनीकरण लंबित है, उन्हें मतदाता सूची में शामिल नहीं किया जाएगा उन्होंने बताया कि जिन अधिवक्ताओं का नवीनीकरण शेष है, वे 2 दिसंबर को दोपहर तक नवीनीकरण आवेदन व निर्धारित शुल्क जमा कराकर मतदाता सूची में नाम दर्ज करा सकते हैं। यह रहेगा चुनाव का शेड्यूल
सदस्यता शुल्क व शपथ पत्र जमा कराने की अंतिम तिथि 2 दिसंबर दोपहर तक, अस्थाई मतदाता सूची प्रकाशन शाम 5 बजे होगा। आपत्ति प्रस्तुति 3 दिसंबर दोपहर 12:30 बजे तक, आपत्तियों पर सुनवाई व निस्तारण दोपहर 3:30 बजे तक होगी।
अंतिम मतदाता सूची प्रकाशन 4 दिसंबर दोपहर 2:30 बजे, नामांकन दाखिल 5 व 6 दिसंबर सुबह 11 से दोपहर 2:30 बजे तक, नामांकन जांच व प्रत्याशी सूची प्रकाशन 6 दिसंबर शाम 5 बजे तक होगी।
वहीं नाम वापसी 8 को दोपहर 2:30 बजे तक, अंतिम प्रत्याशी सूची प्रकाशन शाम 4 बजे, मतदान 12 को सुबह 10:30 से दोपहर 3:00 बजे तक होंगे।
मतगणना 12 दिसंबर को दोपहर 3:30 बजे के बाद परिणाम घोषित किया जाएगा। शपथ पत्र जमा कराना जरूरी
मुख्य चुनाव अधिकारी ने बताया कि सदस्यता शुल्क 100 रुपए प्रति सदस्य शपथ पत्र सहित जमा करना अनिवार्य है। नए सदस्य सनद की प्रति शपथ पत्र के साथ संलग्न करनी होगी, केवल नियमित प्रैक्टिस करने वाले अधिवक्ताओं को मतदान का अधिकार होगा।
2010 के बाद नामांकित और एआईबीई परीक्षा में अनुत्तीर्ण अधिवक्ता मतदान से वंचित रहेंगे। मतदान व मतगणना जिला न्यायालय परिसर स्थित जिला बार रूम में होगी। मतदान स्थल पर प्रत्याशी या उसका एक अधिकृत एजेंट ही बैठ सकेगा तथा मतदान के समय मोबाइल व इलेक्ट्रॉनिक उपकरण पूरी तरह प्रतिबंधित रहेंगे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *