दौसा में कड़ाके की ठंड का दौर:न्यूनतम तापमान 5 डिग्री सेल्सियस, ओस गिरने से फसलों को फायदा

दौसा जिले में कड़ाके की ठंड का दौर जारी है। मौसम पूरी तरह साफ होने से शाम ढलने के साथ सर्दी का असर बढ़ता जाता है जो देर सुबह तक बरकरार रहता है। कड़ाके की ठंड के चलते लोग धूप निकलने तक घरों में दुबके रहे तो अलाव जलाकर सर्दी से बचाव का जतन करते भी देखे जा रहे हैं। वहीं तापमान भी गिरावट के साथ न्यूनतम प्वाइंट पर पहुंच गया है। रविवार को न्यूनतम तापमान 5 डिग्री और अधिकतम 25 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। आगामी सप्ताह में भी न्यूनतम और अधिकतम तापमान के स्थिर बने रहने की संभावना है। वहीं दूसरी ओर सर्दी बढ़ने के साथ फसलों पर ओस की बूंदें भी जम रही हैं। जिसे फसलों के लिए फायदेमंद माना जाता है। किसानों का कहना है कि सर्दी तेज होने और ओस गिरने से फसलों की तेजी से ग्रोथ होगी, लेकिन यदि पाला जमा को नुकसान की संभावना भी रहती है। इसे लेकर मौसम विभाग का अनुमान है कि लगातार मौसम साफ रहा और तापमान में गिरावट होती रही तो पाला जमने की आशंका होती है। ऐसे में कृषि विभाग ने किसानों को पाले से फसलों के बचाव के तरीके अपनाने की सलाह दी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *