दौसा जिले में दो दिन पहले हुई बारिश के कारण भीषण ठंड पड़ रही है। यहां बर्फीली हवा के कारण रविवार का न्यूनतम तापमान 3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि अधिकतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस रहा। कड़ाके की ठंड के असर से सुबह पाला जमा देखा गया। फसलों पर ओस बूंदें जमी तो घास-फूस पर भी सफेद चादर बिछी हुई देखी गई। तापमान में आई गिरावट से फसलों में नुकसान की आशंका से किसान चिंतित हैं। कड़ाके की ठंड के चलते गलन महसूस की गई, जिससे बचाव के लिए लोग अलाव का सहारा लेते देखे गए। ऐसे में सोमवार को भी तापमान स्थिर रहने की संभावना से भीषण ठंड का असर बना रहेगा। दिन में भी रात जैसी सर्दी
बारिश के बाद पिछले दो दिन से कडाके की ठंड महसूस की जा रही है। दिन में धूप निकलने के बावजूद रात जैसी ठंड का असर बना हुआ है। इसका सबसे ज्यादा फसलों पर असर हो रहा है। हालांकि आगामी दिनों में तापमान में बढोतरी होने के साथ ठंड से राहत मिलने के आसार हैं।


