दौसा में एक दुकानदार ने फंदा लगाकर सुसाइड कर लिया। घटनाक्रम बुधवार शाम गांधी तिराहे के पास स्थित दुकान का है। इसकी सूचना पर कोतवाली थाना पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और दुकानदार को फंदे से उतारकर जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां इमरजेंसी यूनिट में जांच के बाद डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने बताया कि गांधी तिराहे के पास बैग स्टोर संचालक ने दुकान में लगे कड़े से लटककर सुसाइड कर लिया। घटनाक्रम का पता चलते ही मौके पर बडी तादाद में लोगों की भीड़ जुट गई। मृतक की पहचान कृष्ण कुमार विजय निवासी दुर्गा मंदिर के पास नई मंडी रोड के रूप में हुई। उसके भाई ने मृतक अवसाद ग्रस्त होने की रिपोर्ट दी है। थाना इंचार्ज भगवान सहाय ने बताया कि मृतक दुकानदार के कोरोना काल के बाद से ही अवसाद ग्रस्त होने की जानकारी मिली है। ऐसे में उसने अचानक से सुसाइड क्यों किया, इसके कारणों की जांच की जा रही है। पंचनामे की कार्रवाई के बाद शव परिजनों को सुपुर्द किया गया।


