दौसा में धरने पर बैठे कांग्रेस विधायक DC बैरवा:बोले- बिजली का वादा नहीं किया पूरा; समस्या पर सुनवाई नहीं करने का आरोप

दौसा में किसानों की बिजली समस्या को लेकर विधायक दीनदयाल बैरवा अधीक्षण अभियंता (एसई) ऑफिस के सामने धरने पर बैठ गए हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि किसानों की समस्या सुनने के बावजूद समाधान नहीं किया जा रहा। कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ धरने पर बैठे विधायक बैरवा ने किसानों की समस्या पर सुनवाई नहीं करने का आरोप लगाया है। जहां कांग्रेस कार्यकर्ता बिजली विभाग और प्रशासन के खिलाफ में नारेबाजी कर रहे हैं। विधायक बोले- चुनावी वादे भूली सरकार विधायक ने बताया कि भाजपा ने अपने घोषणा पत्र में किसानों को दिन में बिजली देने का वादा किया था, लेकिन वर्तमान में दौसा क्षेत्र में रात को बिजली आपूर्ति की जा रही है। रात में सिंचाई करने से न केवल किसानों की नींद व सुरक्षा प्रभावित हो रही है, बल्कि खेती की लागत भी बढ़ रही है। जिससे किसानों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। रात की बिजली से बढ़ी खेती लागत इससे पहले भी विधायक बैरवा ने दौसा में किसानों को थ्री फेज बिजली सप्लाई दिन में देने की मांग को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कलेक्टर देवेन्द्र कुमार को ज्ञापन सौंपा था। ज्ञापन में भाजपा सरकार से चुनावी घोषणा पत्र के अनुरूप किसानों को दिन के समय नियमित और पर्याप्त बिजली आपूर्ति करने की मांग की गई थी। इस दौरान उप जिला प्रमुख मानदाता मीणा, नांगल प्रधान दिनेश मीणा, रामावतार मावई, सियाराम सत्तावन समेत कई कार्यकर्ता मौजूद हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *